जनपद दीवानी न्यायालय में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन,माननीय जनपद न्यायाधीश अतुल श्री वास्तव ने विधिवत् रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं रिवन काट कर कर किया शुभारंभ
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की दी गई जानकारी,पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ से किया गया लाभान्वितसांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, जन जागरूकता एवं जनकल्याण का दिया गया संदेश,मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के माध्यम से लगभग 300 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित
गौतमबुद्धनगर 01 नवंबर, 2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में समाज के सभी वर्गों को न्याय एवं समान अवसर उपलब्ध कराने तथा पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आज दीवानी न्यायालय परिसर, सूरजपुर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका मा0 जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव द्वारा रिबन काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश भी दिया गया।
शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्य कर्मों से संबंधित विभागों के द्वारा विशेष स्टॉल लगाए गए। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रोबेशन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, समाज कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, जल शक्ति विभाग (नगरीय एवं ग्रामीण), पंचायती राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन-2, विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, नेडा, जिला उद्योग केंद्र, कौशल विकास मिशन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग, नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, श्रम विभाग, चिकित्सा विभाग, वन विभाग, पूर्ति विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस एवं अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा नगरीय विकास विभाग (डूडा) सहित अन्य विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया ।
तथा विभागीय अधिकारियों से संचालित योजनाओं एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। स्टॉल के माध्यम से आमजन को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उनसे मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिससे एक ही परिसर में विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, विधिक जागरूकता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
वहीं, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से जनसामान्य को शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस प्रकार शिविर के माध्यम से विधिक जागरूकता के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया।
इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पात्र, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। शासन एवं प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी अथवा संसाधनों के अभाव में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
शिविर में पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस प्रकार शिविर के माध्यम से विधिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को एक मंच पर समाहित करते हुए जनसेवा की भावना को साकार किया गया।
इस पहल से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, विभागीय समन्वय को मजबूत करने तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में प्रयास किया गया। आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के माध्यम से लगभग 300 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, एडिशनल सीपी अजय कुमार, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) सोमप्रभा मिश्रा, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक, डीआरडीए नेहा सिंह सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी तथा न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।











