मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई एवं विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में जनपद गाजियाबाद के गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु जूम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में नगर निगम के अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ), आईसीडीएस, समस्त खंड विकास अधिकारी, स्थानीय निकायों के समस्त अधिशासी अधिकारी, गो-आश्रय स्थलों के सचिव तथा पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने आगामी दीपावली पर्व एवं गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत जनपद के समस्त गो-आश्रय स्थलों पर विशेष तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गो-आश्रय स्थलों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए तथा गोवंश के लिए स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य भरण पोषण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने निर्देशित किया कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर गो-आश्रय स्थलों में जनप्रति निधियों की सहभागिता से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा विधिवत गो-पूजन किया जाए।त्योहार के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थलों की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं के रखरखाव एवं गोवंश के समुचित भरण-पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पर्व को स्वच्छता, सेवा एवं गो-संरक्षण की भावना के साथ मनाया जा सके।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं गो-आश्रय स्थलों के सचिवों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा अपने-अपने क्षेत्र के गो-आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। गोआश्रय का भरण पोषण का फंड रिक्वेस्ट प्रत्येक माह समय से किए जाने की कड़ी चेतावनी दी गई।।











