झाँसी में मूक प्राणी पर क्रूरता: चूहे की हत्या के मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के झाँसी जनपद से एक बेहद संवेदनशील और हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक मूक जीव (चूहे) के साथ क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसे निर्दयतापूर्वक मारने के आरोप में चार युवकों के विरुद्ध पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपितों की पहचान जुनैद, जीशान, आसिफ और शफीक के रूप में हुई है। इन चारों ने मिलकर पहले एक बेबस चूहे को रस्सी से बुरी तरह बाँधा, फिर उस पर पेट्रोल छिड़का और तत्पश्चात माचिस की तीली से आग लगाकर उसे अत्यंत दर्दनाक मौत के घाट उतार दिया।
मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का इन युवकों ने न केवल वीडियो बनाया, अपितु उसे सोशल मीडिया पर भी प्रसारित (वायरल) कर दिया। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद पशु प्रेमियों और जागरूक नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित संज्ञान लिया है और चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।











