आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से आज डीसीपी ग्रामीण क्षेत्र श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा पैदल गश्त
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर



गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 01-11-2026 को श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा थाना प्रभारी मुरादनगर एवं पुलिस बल के साथ थाना मुरादनगर क्षेत्र के बाजारों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त (भ्रमण) कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का पूर्ण अहसास कराया गया तथा किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई











