दीपावली के दूसरे दिन परउआ पर लालगंज बाजार में पसरा सन्नाटा, दुकानों पर लटके रहे ताले

दीपावली के दूसरे दिन परउआ पर लालगंज बाजार में पसरा सन्नाटा, दुकानों पर लटके रहे ताले

संवाददाता -सदानंद द्विवेदी

लालगंज, प्रतापगढ़। दीपावली के दूसरे दिन परउआ के अवसर पर लालगंज बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार के अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और दुकानों पर ताले लटके दिखाई दिए। आम दिनों में ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहने वाला बाजार दिनभर शांत नजर आया।
परंपरा के अनुसार दीपावली के दूसरे दिन व्यापारियों ने अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखे। मेडिकल स्टोर, कंप्यूटर सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी बंदी का असर देखने को मिला।
बाजार में चाय-पान और नाश्ते की दुकानें बंद होने से राहगीरों एवं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चाय और नाश्ते के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
लालगंज बाजार की सड़कों पर दिनभर सन्नाटा छाया रहा। दीपावली के त्योहार के बाद बाजार में छाई इस खामोशी ने परंपरागत व्यापारिक संस्कृति की झलक दिखाई।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर नहर में गिरने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें