मैनपुरी करहल में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, कनपटी पर मारी गोली
संवाददाता :पंकज मिश्रा
करहल थाना क्षेत्र के कनकपुर के पास वारदात, नगला अलाई से करहल आ रहा था युवक।
मृतक की पहचान अरजेश (22) पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला अलाई के रूप में हुई।
पल्सर बाइक पर दो साथियों के साथ आ रहे अरजेश पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने चलाई गोली।
कनपटी में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
दोनों साथी मौके से भागकर बचाने में सफल रहे जान।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी, सीओ अजय सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।











