मथुरा में फर्जी ईडी अधिकारी गिरफ्तार, दो साल से व्यापारियों और अधिकारियों पर जमा रहा था रौब

मथुरा में फर्जी ईडी अधिकारी गिरफ्तार, दो साल से व्यापारियों और अधिकारियों पर जमा रहा था रौब

नीली बत्ती लगी फॉक्सवैगन कार, फर्जी आईडी कार्ड, दो आधार कार्ड और कई एटीएम व क्रेडिट कार्ड बरामद

रिपोर्ट जय भगवान बघेल

मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर व्यापारियों और अधिकारियों पर रौब जमाने वाले एक कथित फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन शर्मा निवासी कस्बा फरह, मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से खुद को ईडी अधिकारी बताकर लोगों पर प्रभाव जमाता आ रहा था

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर आरोपी नीली बत्ती लगी फॉक्सवैगन कार लेकर एक कार्यालय पहुंचा। वहां अधिकारियों से बातचीत के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच-पड़ताल में आरोपी की कथित ईडी अधिकारी होने की पोल खुल गई। इसके बाद थाना रिफाइनरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फॉक्सवैगन कार, इंफोर्समेंट कलेक्टरेट अधिकारी का आईडी कार्ड, दो आधार कार्ड, कई एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। बरामद सामान के आधार पर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने पिछले दो वर्षों में कितने लोगों को अपनी कथित अधिकारी की पहचान बताकर प्रभावित किया और क्या उसने इस पहचान का इस्तेमाल किसी आर्थिक या अन्य अनुचित लाभ के लिए भी किया था। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें