प्रयागराज: 100 साल पुराने रास्ते पर निर्माण कार्य बाधित होने से ग्रामीण परेशान, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

प्रयागराज: 100 साल पुराने रास्ते पर निर्माण कार्य बाधित होने से ग्रामीण परेशान, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

जिला संवाददाता आयुष मिश्र करछना (प्रयागराज)। जनपद प्रयागराज की करछना तहसील अंतर्गत धरवारा स्थित पाल बस्ती में करीब 100 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा रास्ते पर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य नहीं होने दिया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, उक्त रास्ता वर्षों से बस्ती के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग रहा है। रास्ता जर्जर होने के कारण ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से समस्या के समाधान की मांग की थी, जिसके बाद रास्ते पर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य स्वीकृत कराया गया। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों के विरोध के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

इस समस्या से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित आम ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग की है कि रास्ते की निष्पक्ष पैमाइश कराकर स्थिति स्पष्ट की जाए और नियमानुसार जल्द से जल्द इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस समस्या पर कब संज्ञान लेता है और उन्हें आवागमन की समस्या से कब तक निजात मिलती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें