बाघराय पुलिस ने दुष्कर्म एवं धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय अभियुक्त शुभम सरोज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष बाघराय श्री राकेश चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद सिंह यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे से गलगली जाने वाले लिंक रोड पर गलगली गेट के पास से शुभम सरोज पुत्र बलई सरोज, निवासी नाथ का पुरवा, काशीपुर डुबकी, थाना बाघराय को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाघराय में धारा 64(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।











