प्रतापगढ़ जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार प्रतापगढ़ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर, बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं जेल की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।











