अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में,संविधान दिवस पर ‘एक स्वर, एक संविधान’ अभियान के तहत जनपद गौतमबुद्धनगर में व्यापक संवैधानिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में,संविधान दिवस पर ‘एक स्वर, एक संविधान’ अभियान के तहत जनपद गौतमबुद्धनगर में व्यापक संवैधानिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।विभिन्न विद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में भी आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

गौतमबुद्धनगर, 26 नवम्बर 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर ‘एक स्वर, एक संविधान’ के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में जनपद में व्यापक संवैधानिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई,माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 26 नवम्बर 2026 को दीवानी न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया तथा मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय स्टाफ, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के छात्र-छात्राएं एवं सुरक्षाकर्मी आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 300 व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

जनपद के विद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में व्यापक आयोजन

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज, दादरी के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के मध्य संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया तथा मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक के दिशा-निर्देशन में संचालित लगभग 400 से अधिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के मध्य संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया तथा मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। इन विद्यालयों में लगभग 4,31,820 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही विद्यालयों में संविधान सभा के सदस्यों पर शोध कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा एनसीईआरटी द्वारा संविधान पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसके अतिरिक्त संविधान क्विज, पोस्टर मेकिंग, संविधान सेल्फी एवं बुकमार्क संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा गोष्ठियों एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

उक्त कार्यक्रमों में लगभग 18,549 शिक्षकों द्वारा प्रतिभागिता की गई। साथ ही, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में लगभग 40 विद्यालयों में विधिक साक्षरता क्लब स्थापित किए गए। शेष विद्यालयों में भी पृथक से विधिक साक्षरता क्लब स्थापित किए जाएं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में निवासरत किशोर एवं किशोरियों के मध्य भी संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया तथा मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। उक्त संस्था में लगभग 350 किशोर एवं किशोरियों के अतिरिक्त संस्था के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर के पैनल पर नामित 20 से अधिक विश्वविद्यालयों एवं विधि विद्यालयों में भी विधि के छात्र-छात्राओं के मध्य संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया तथा मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। उक्त विश्वविद्यालयों एवं विधि विद्यालयों में लगभग 1,000 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण ने प्रतिभाग किया।इसके अतिरिक्त, जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में निरुद्ध बंदियों के मध्य संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया तथा मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में जिला कारागार में निरुद्ध लगभग 2,000 महिला एवं पुरुष बंदियों के साथ कारागार के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।इस प्रकार 26 नवम्बर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न संवैधानिक जागरूकता कार्यक्रमों में कुल लगभग 455019 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इन कार्यक्रमों में न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय स्टाफ, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, किशोर एवं किशोरियां तथा कारागार में निरुद्ध बंदियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का,संविधान दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन

संविधान दिवस के पावन अवसर पर वीरवार को जिला परिषद कार्यालय, पानीपत में जिला परिषद चेयरपर्सन एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा ज्योति शर्मा ने समस्त कार्यालय स्टॉफ के साथ भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का,संविधान दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन

संविधान दिवस के पावन अवसर पर वीरवार को जिला परिषद कार्यालय, पानीपत में जिला परिषद चेयरपर्सन एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा ज्योति शर्मा ने समस्त कार्यालय स्टॉफ के साथ भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया