बिजली कर्मी बनकर घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट !

बिजली कर्मी बनकर घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट !

  • विरोध करने पर वृद्ध महिला को मारी गोली, घायल
  • लाखों के जेवरात और नगदी लेकर हुए फरार
  • दिन दहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली दहशत
  • पुलिस ने मौके पर पहुंच की जांच पड़ताल, खंगाले सीसीटीवी फुटेज

फतेहपुर। बिजली कर्मी बनकर घर में दिन दहाड़े घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर वृद्ध महिला को गोली मार दी। गोली महिला के पैर में लगी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छान बीन कर रही है। एएसपी और सीओ सिटी ने घटना स्थल पहुंच पूछ ताछ की है। दिन दहाड़े हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है ।

घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई मोहल्ला निवासी आशा सिंह के घर पर मंगलवार दोपहर कुछ बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने दरवाजा खट खटाया। दरवाजा खुलने पर बदमाशों ने अपना परिचय बिजली कर्मियों के रूप में दिया और अचानक घर के अन्दर घुस आए। बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने अलमारी में रखे जेवरात व नकदी निकालने का दबाव बनाया। विरोध करने पर बदमाशों ने आशा सिंह के पैर में गोली मार दी। बदमाश करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और महिलाओं की चेन छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित परिवार ने 112 में फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंच पूछ ताछ की । पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें लेखपाल की मिलीभगत से हो गया सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

और पढ़ें

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की 860 पुडियां सहित कुल 969 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये) स्मैक बिक्री के कुल 174990/- रूपये नगद, 03 अंगूठी पीली धातु, 04 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के बरामद ।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108, नोएडा में दीप प्रज्वलित कर ‘यातायात माह – 2026’ का शुभारंभ किया गया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई एवं विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal