रामपुर: दामाद ने ससुर की गोली मारकर की हत्या, 5 लोग घायल

रामपुर: दामाद ने ससुर की गोली मारकर की हत्या, 5 लोग घायल

रामपुर। थाना मिलक क्षेत्र के सिलाई बड़ा गांव में शनिवार को दामाद ने अपने ससुर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात में 3 महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दामाद के दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर ससुर समझाने के लिए दामाद के घर आया था। आरोप है कि घर में घुसते ही दामाद और उसके देवर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिवार की तीन महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया। गांव में वारदात के बाद तनाव का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें मृत महिला के नाम पर 20 लाख का होम लोन, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal