भैंस चोरी व डकैती की योजना बना रहे चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

जलेसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई भैंस चोरी व डकैती की योजना बना रहे चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

संवाददाता मुकेश कुमार  एटा। जनपद एटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जलेसर पुलिस ने भैंस चोरी की घटनाओं और डकैती की योजना बना रहे चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई 21 अगस्त 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की।

गिरफ्तार अभियुक्तों में कप्तान पुत्र मुकुट सिंह निवासी नगला बारी खान थाना बरहन जनपद आगरा (36 वर्ष), कासिम पुत्र साबिर निवासी मौ0 नोरंगाबाद थाना सिकंदराराऊ हाथरस (26 वर्ष), इमरान पुत्र मुकीम निवासी नोरंगाबाद थाना सिकंदराराऊ हाथरस (23 वर्ष) और तिलक सिंह पुत्र गोपीराम निवासी नगला गिरधारी थाना बरहन जनपद आगरा (57 वर्ष) शामिल हैं। इनके विरुद्ध डकैती की योजना व भैंस चोरी से संबंधित मुकदमों में कार्यवाही की जा रही है।

कप्तान का आपराधिक इतिहास

कप्तान पर चोरी, डकैती, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं समेत 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

कासिम का आपराधिक इतिहास

कासिम के विरुद्ध 4 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें मारपीट, उकसाने और भैंस चोरी के मामले शामिल हैं।

इमरान का आपराधिक इतिहास

इमरान पर धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम समेत भैंस चोरी के 5 मुकदमे दर्ज हैं।

तिलक सिंह का आपराधिक इतिहास

तिलक सिंह पर चोरी, आर्म्स एक्ट, डकैती की योजना और हत्या के प्रयास सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम को मिली सफलता

इस सफलता को हासिल करने वाली टीम में प्र0नि0 सुधीर कुमार सिं, उ0नि0 अंकुश राघव (प्रभारी), उ0नि0 जयवीर सिंह, उ0नि0 ब्रहमप्रकाश सिंह, स0उ0नि0 अमित शर्मा (सर्विलांस सेल), है0का0 पूरन सिंह (इंटेलिजेंस विंग), है0का0 भूपेन्द्र सिंह, है0का0 मानवेंद्र सिंह, है0का0 मनोज कुमार, का0 कृष्णगोपाल और का0 मनीष कुमार शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार अभियुक्त शातिर  अपराधी हैं जो लंबे समय से क्षेत्र में चोरी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: कुंडा बाइपास पर हादसा, मजदूर की दर्दनाक मौत

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया