आगरा में यमुना ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, जलस्तर पहुंचा 500.1 फीट

आगरा में यमुना ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, जलस्तर पहुंचा 500.1 फीट

आगरा। यमुना नदी ने हाल ही में अपना 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए जलस्तर 500.1 फीट तक पहुंचा दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वर्ष 2010 में 499.6 फीट दर्ज किया गया था।

सर्वोच्च चिंता की बात यह है कि वर्ष 1978 का रिकॉर्ड 507 फीट भी अब खतरे के निशान के बेहद करीब आ गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के साथ-साथ हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 3.29 लाख क्यूसेक पानी यमुना के जलस्तर को तेजी से बढ़ाने का मुख्य कारण बना।

जलस्तर वृद्धि के चलते आगरा जिले के कई इलाके प्रभावित हुए हैं। खेतों की फसलें जलमग्न हो गई हैं, कई मकान पानी में डूब गए हैं, वहीं तटीय गांवों में भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं।

प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। साथ ही यमुना किनारे जाने से मना किया गया है।

पुलिस व प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि वे प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, नाविकों ने पीटा परिवार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal