खाद हानि और बर्बादी के प्रति अन्तराष्ट्रीय जागरूकता दिवस

खाद हानि और बर्बादी के प्रति अन्तराष्ट्रीय जागरूकता दिवस

 

1 लाख लोगों को शपथ दिलाने का लिया संकल्प

टहरौली ( झांसी ) खाद हानि और बर्बादी के प्रति अन्तराष्ट्रीय जागरूकता दिवस 29 सितम्बर को रखा गया है। डॉ रमेश सिंह एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण समिति के अध्यक्ष आशीष उपाध्याय द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम चला कर लोगों को भोजन की बर्बादी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि दुनियां में कुपोषण और भुखमरी की क्या स्थिति है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियां में प्रतिवर्ष 90 लाख, प्रतिदिन 25 हजार और प्रति मिनिट 11 लोग कुपोषण और भुखमरी से मर रहे हैं। विशेष तौर से 5 बर्ष से कम उम्र के बच्चे इसके शिकार हो रहे हैं। अलग अलग स्थानों पर जा कर बच्चों और नागरिकों को शपथ दिलाई जा रही है कि वे अपने भोजन की थाली में उतना ही भोजन लेंगे जितनी उन्हें आवश्यकता है और भोजन का एक भी दाना बर्बाद नहीं करेंगे। उतना ही लो थाली में- व्यर्थ न जाये नाली में के नारे भी लगवाए जा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि उनका संकल्प है कि वे 1 लाख लोगों को भोजन की बर्बादी के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलवाएंगे। इक्रिसैट द्वारा जल संरक्षण के कार्यों का अवलोकन करने महाराष्ट्र से आये जागरूक किसानों को भी यह शपथ दिलाई गई। इस मौके पर आशीष उपाध्याय, गोविंद प्रतीक, डॉ अशोक शुक्ला, जनक पटेल, शैलेन्द्र सोनी, मोनू बुंदेला, जितेन्द्र उपाध्याय, मोहित पटेल आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें ???? ???? ???? नवरात्रि पर बच्चों ने किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें