प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा — अज्ञात वाहन की टक्कर से दरोगा की मौके पर मौत

प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा — अज्ञात वाहन की टक्कर से दरोगा की मौके पर मौत

संवाददाता अलोक यादव प्रतापगढ़। जिले के अंतर्गत  एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के दरोगा की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज बाईपास रोड पर सराय बीरभद्र गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दरोगा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दरोगा के सिर का हिस्सा धड़ से अलग हो गया और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर अंतू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक दरोगा की पहचान बाइक नंबर के आधार पर चित्रकूट जनपद के निवासी महानंद तिवारी के रूप में हुई है। फिलहाल उनकी तैनाती स्थल से जुड़ी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा  लगभग 8:30 बजे के आसपास हुआ, जब दरोगा मेडिकल कॉलेज बाईपास से गुजर रहे थे। अज्ञात वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस विभाग में इस हादसे की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें मेडिकल कॉलेज एटा में लिफ्ट खराब, प्रशासन बेखबर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें