कबाड़ की गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

कबाड़ की गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

संवाददाता: पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विदुर आश्रम के पास स्थित कबाड़ की एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगीं और आसपास धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा कबाड़ जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं आग लगने के सही कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

आसपास के लोगों का कहना है कि गोदाम में आग लगने से काफी देर तक अफरातफरी मची रही। गनीमत रही कि आग आवासीय क्षेत्र तक नहीं पहुँची, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें