एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने किया शहर में पैदल गश्त, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने किया शहर में पैदल गश्त, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

संवादाता अमन अहमद।

एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का एहसास कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह ने रविवार को 26 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजेश सिंह सहित थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम भी मौजूद रही।एसएसपी ने घंटाघर, सर्राफा बाजार, सब्जी मंडी, हाथी गेट, वली मोहम्मद चौराहा, जीटी रोड सहित शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण किया। उन्होंने बाजारों में व्यापारियों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और पुलिस की सक्रियता का आश्वासन दिया।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली तथा अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत दी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस का यह नियमित अभियान नागरिकों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए है, जिससे हर नागरिक को पुलिस की मौजूदगी और भरोसे का एहसास हो सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal