अलीगढ़: एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, जनता को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

अलीगढ़: एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, जनता को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़ जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ ने शुक्रवार की देर शाम शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वृहद पैदल गश्त की। इस दौरान उनके साथ एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, क्षेत्राधिकारी प्रथम, क्षेत्राधिकारी द्वितीय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। गश्त का उद्देश्य शहर में शांति, सुरक्षा और अनुशासन का माहौल बनाए रखना था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाना बन्नादेवी क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस चौकी व गश्त प्वाइंट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाना देहलीगेट, थाना कोतवाली नगर, रेलवे स्टेशन परिसर और सिविल लाइन क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान एसएसपी ने बाजारों, मुख्य मार्गों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि रात्री गश्त में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए, प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए, तथा नागरिकों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखा जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर में अमन-चैन बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को असुरक्षा की भावना नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि त्योहारी सीजन और परीक्षा काल को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमें संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गई हैं।
गश्त के दौरान उन्होंने दुकानदारों, रिक्शा चालकों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और भरोसा दिलाया कि पुलिस हर वक्त उनकी सेवा में तत्पर है।
एसएसपी ने कहा, “अलीगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे सक्रिय है। आमजन को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना हमारा संकल्प है।”

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की