जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर का हुआ तबादला, शिवशरणगप्पा जीएन बने नए जिलाधिकारी

ब्रेकिंग न्यूज़ — सिद्धार्थनगर से बड़ी प्रशासनिक खबर
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर का हुआ तबादला, शिवशरणगप्पा जीएन बने नए जिलाधिकारी

संवाददाता — नवल किशोर मिश्रा

दैनिक चक्र न्यूज, सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सिद्धार्थनगर जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर का स्थानांतरण कर दिया है। अब उनकी नई तैनाती सीतापुर जिले में जिलाधिकारी के रूप में की गई है।

डॉ. राजा गणपति आर ने सिद्धार्थनगर में अपने कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनता से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। जनता के बीच लोकप्रिय और संवेदनशील अधिकारी के रूप में उन्होंने जिले में पारदर्शी प्रशासन की मिसाल पेश की।

वहीं, सिद्धार्थनगर की कमान अब शिवशरणगप्पा जी.एन. को सौंपी गई है। वे इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपनी कार्यकुशलता व ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। नए जिलाधिकारी के रूप में शिवशरणगप्पा जीएन के आने से जिले में विकास कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जनपद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित आमजन ने डॉ. राजा गणपति आर के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें अलीगढ़: एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, जनता को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें