प्रतापगढ़ में किसानों की जनसमस्याओं को लेकर हुई बड़ी बैठक, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
प्रतापगढ़। जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज 28 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आई.एस. शिव सहाय अवस्थी ने की, जबकि एडिशनल एसपी प्रतापगढ़ भी इस दौरान उपस्थित रहे।बैठक में जिले के सैकड़ों किसान शामिल हुए और उन्होंने डीएपी खाद की कालाबाजारी, छुट्टा पशुओं की समस्या, झोलाछाप पशु चिकित्सकों की बढ़ती संख्या, सीएससी केंद्रों पर फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र बनाए जाने, नहरों में पानी की कमी, प्राइमरी शिक्षा के गिरते स्तर, प्रधानमंत्री आवास व शौचालय योजना में पारदर्शिता की कमी, आंगनवाड़ी केंद्रों में भ्रष्टाचार तथा धारा 24 की नाप-जोख व वरासत मामलों में देरी जैसी समस्याओं को विस्तार से रखा।
किसानों ने इन सभी मुद्दों पर एक 17 सूत्री ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी को सौंपा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
ओमप्रकाश पटेल (जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़), राजकुमारी पटेल (महिला जिला अध्यक्ष), कमलाकांत शुक्ला (जिला महासचिव), भानु प्रताप सिंह एवं शशि दुबे (जिला उपाध्यक्ष), बृजेश सिंह (किसान नेता प्रयागराज), ज्ञान सिंह पटेल (किसान नेता प्रयागराज), अंगद मौर्या (ब्लॉक अध्यक्ष मऊआइमा), शनि दुबे (प्रयागराज) सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।बैठक के अंत में किसानों ने प्रशासन से आशा व्यक्त की कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा।
ये भी पढ़ें जेल में बंद सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने की 1 करोड़ 25 लाख की संपत्ति कुर्क












