परिवार परामर्श केंद्र एटा का सराहनीय कार्य टूटते परिवार को फिर से मिलाया

परिवार परामर्श केंद्र एटा का सराहनीय कार्य टूटते परिवार को फिर से मिलाया

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में महिला थाना परिसर स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने आज एक बार फिर अपने सार्थक प्रयासों से समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को केंद्र में एक ऐसे परिवार को, जो आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर था, परामर्श एवं समझाइश के माध्यम से फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी पूजा पत्नी प्रदीप निवासी नगला जुला, थाना एका, जनपद फिरोजाबाद एवं प्रतिवादी प्रदीप कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी उपरोक्त के बीच पारिवारिक विवाद के चलते पत्रावली परिवार परामर्श केंद्र में प्रचलित थी। दोनों पक्षों को विस्तारपूर्वक काउंसलिंग दी गई, जिसके बाद दोनों ने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकारते हुए आपसी समझौते से साथ रहने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर काउंसलर पराविधिक स्वयंसेविका पूनम यादव, प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती, महिला हेड कॉन्स्टेबल प्रीती शर्मा, महिला कॉन्स्टेबल रजनी तथा पूजा यादव उपस्थित रहीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल की सराहना की गई, साथ ही समाज में पारिवारिक मूल्यों एवं आपसी संवाद को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया।

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal