देव दीपावली भव्य दीपोत्सव को लेकर RSS की बैठक सम्पन्न

देव दीपावली भव्य दीपोत्सव को लेकर RSS की बैठक सम्पन्न

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। सोरों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आगामी देव दीपावली महापर्व की भव्य तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा हरि की पौड़ी स्थित हरि पदी तट पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली पर्व को अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सोरोंजी हरि पदी गंगा तटों को सवा लाख दीपों की श्रृंखला से आलोकित करने की योजना बनाई गई है, जिससे सम्पूर्ण तीर्थ नगरी दिव्य आभा से जगमगाएगी। बैठक में संघ के अनुसंघिक संगठनों, नगर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आगामी कार्यक्रमों में पंचकोसी परिक्रमा आयोजन, तथा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “हर घर संपर्क अभियान” चलाने की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक में विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि “देव दीपावली केवल दीप प्रज्वलन का पर्व नहीं, बल्कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने और भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।” इस अवसर पर जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, नगर संघचालक एन.पी. सिंह हल्दिया, अमित अग्रवाल, जयकिशन तिवारी, केशव महेरे, अभिषेक वशिष्ठ, सुनील तिवारी, गोविन्द तिवारी, देवांश शर्मा, अर्पित गुप्ता, राजेन्द्र मौर्य, सांत्वना पारासर, आदित्य काकोरिया, दीपक बोहरे, संतोष मिश्रा, गंगाविष्णु, नीरज उपाध्याय, दिलीप वशिष्ठ, जय सिंह, शरद तिवारी, राहुल पाठक, अमित त्रिवेदी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य देव दीपावली पर्व को सफल, भव्य और दिव्य स्वरूप देने हेतु विभिन्न संस्थाओं के समन्वय एवं सहयोग से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें