प्रतापगढ़ बाबागंज ब्लाक के छात्र आदित्य शर्मा का इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन

प्रतापगढ़ बाबागंज ब्लाक के छात्र आदित्य शर्मा का इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

बाबागंज: बी, डी, इंटरमीडिएट कॉलेज बुद्धीधर कक्षा दसवीं का छात्र आदित्य शर्मा ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनकी प्रतिभा और परिश्रम के कारण उन्हें इस महत्वपूर्ण सम्मान के लिए चुना गया है। इंस्पायर अवार्ड विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है, जिसमें देशभर से चुनिंदा विद्यार्थियों का चयन होता है।इस सफलता में उनके गाइड के लिए प्रधानाचार्य देवेंद्रमणि तिवारी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने आदित्य को लगातार मार्गदर्शन दिया और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक के निर्देशन में ही छात्र ने अपना मॉडल तैयार किया और उसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उनका चयन सुनिश्चित हुआ।विद्यालय के अध्यापकगण चक्रधारी पांडेय , के, के पांडेय अनूप पांडेय दुर्गेश पांडेय प्रधान लिपि अजय कुमार द्विवेदी ने छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। अध्यापक ने बताया कि विद्यालय में छात्रों को शुरू से ही विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, प्रयोगात्मक शिक्षा और नवाचार की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाता है।यह इसी प्रयास का परिणाम है कि आज विद्यालय का एक छात्र राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित योजना में चयनित हुआ है। अध्यापकगण ने आगे कहा कि आदित्य शर्मा की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने छात्र आदर्श मोदनवाल और उनके गाइड शिक्षक को बधाई दी है। और सभी क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें