कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की 11 वारदातों का खुलासा, 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की 11 वारदातों का खुलासा, 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। थाना सहावर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 48,000 रुपये नकद, आला नकब, अवैध तमंचा व कारतूस तथा घटनाओं में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस द्वारा थाना सहावर, कोतवाली कासगंज, थाना ढोलना, थाना सोरों एवं थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र में घरों, दुकानों, शराब ठेकों एवं एक सरकारी स्कूल में हुई कुल 11 चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया गया है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस टीम को 25,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
इन स्थानों की चोरी का हुआ खुलासा
थाना सहावर क्षेत्र के गांव धनसिंहपुर, नगला सामन्ती, चांदपुर, रोशननगर, अवन्तीनगर
कोतवाली कासगंज क्षेत्र में स्पेलर/चक्की की दुकान, सूर्यानगर कॉलोनी, देशी शराब का ठेका
थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव हैवतपुर
थाना ढोलना क्षेत्र के गांव गढ़ी चकेरी (शराब का ठेका)
थाना सोरों क्षेत्र में सरकारी स्कूल में चोरी
ऐसे हुई गिरफ्तारी
चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। लगातार प्रयासों के क्रम में दिनांक 24 जनवरी 2026 की सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के पास पुलिया, थाना सहावर क्षेत्र से 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
बदल शेर पुत्र चमन शेर
दल शेर पुत्र चमन शेर
धर्मपाल पुत्र चंदन सिंह
मोरध्वज उर्फ मोहर सिंह पुत्र सालिगराम
सचिन पुत्र सुरेशचंद्र जाटव
(सभी निवासी ग्राम नना खेड़ा, थाना उझानी, जनपद बदायूं)
बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-25/26 धारा 3/4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा