लखनऊ में बम कांड का खुलासा

लखनऊ में बम कांड का खुलासा

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

क्राइम ब्रांच ने पांच शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

लखनऊ में व्यापारी की बिल्डिंग पर बम फेंकने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी शिवनंदन के नेतृत्व में गठित टीम और उप निरीक्षक असलम खान की कड़ी मेहनत के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में दुबग्गा थाना पुलिस भी शामिल रही।
पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग बनाकर लूट की योजना बनाते थे और लूटे गए मोबाइल फोन से व्यापारियों को कॉल कर रंगदारी मांगते थे। रंगदारी न मिलने पर जान से मारने की धमकी देते और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए बम फेंकने जैसी वारदात को अंजाम देते थे। इसी क्रम में आरोपियों ने एक व्यापारी की बिल्डिंग को निशाना बनाकर बम फेंका था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इंद्रेश कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, राज, मोनू और अंकित शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात से जुड़े अहम सबूत भी बरामद किए हैं।
डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया और बताया कि आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आपराधिक साजिश सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों और आम जनता ने राहत की सांस ली है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित