कॉलेज में कोबरा सांप निकलने से मचा हड़कंप, बच्चों में दहशत

कॉलेज में कोबरा सांप निकलने से मचा हड़कंप, बच्चों में दहशत

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय क्षेत्र स्थित माँ मगोती इंटर कॉलेज, भवानी का पुरवा में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक जहरीला कोबरा सांप घुस आया। सांप को देखकर छात्र-छात्राओं में डर और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे बच्चे कमरे में पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक एक कोबरा सांप कमरे में दिखाई दिया। बच्चों की नजर पड़ते ही सभी घबरा गए। मौके पर मौजूद अध्यापक संजय कुमार गौतम ने तुरंत बाघराय के मशहूर सर्प मित्र कृष्ण कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू करते हुए जहरीले कोबरा सांप को पकड़कर डिब्बे में सुरक्षित कैद कर लिया। इसके बाद बच्चों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र कृष्ण कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि घरों और कमरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा रात और अंधेरे में टॉर्च का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने सलाह दी कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। साथ ही घरों में सांप या अन्य जीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें और किसी विशेषज्ञ को सूचना दें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित