बलरामपुर में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, बारिश नहीं होने से किसानों की बढ़ी चिंता

बलरामपुर में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, बारिश नहीं होने से किसानों की बढ़ी चिंता

बलरामपुर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और उमस के कारण लोग दिन के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। कई स्थानों पर लोग पेड़ों की छांव और खुले स्थानों पर राहत तलाशते नजर आ रहे हैं। वहीं, पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं।

मौसम का तापमान दिन में लगभग 39 डिग्री सेल्सियस और रात में 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जून माह में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के बाद अब जुलाई का पहला सप्ताह भी बीतने लगा है, लेकिन बारिश के कोई ठोस संकेत नहीं मिल रहे हैं।

बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों में बोए गए धान के बीज सूखने लगे हैं, जिससे खरीफ फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो खेती को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें श्रावण मास को लेकर एटा पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें