Etah: दस्तावेज़ों की हेराफेरी कर दी सुरक्षा बलों की परीक्षा, पुलिस जांच में हुआ फर्जीवाड़ा उजागर

दस्तावेज़ों की हेराफेरी कर दी सुरक्षा बलों की परीक्षा, पुलिस जांच में हुआ फर्जीवाड़ा उजागर

संवाददाता कंव्याश रावत: एटा जिले से पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अवागढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस भर्ती में नाम और दस्तावेज बदलकर परीक्षा दी। हालांकि पुलिस वैरीफिकेशन के दौरान उसकी चालाकी का भंडाफोड़ हो गया। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक नामक युवक ने वर्ष 2022 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में आरक्षी पद के लिए अपने छोटे भाई के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का उपयोग करते हुए आवेदन किया था। उम्र अधिक होने के कारण उसने दस्तावेजों में धोखाधड़ी की। परीक्षा में बैठते समय संदेह होने पर अफसरों ने कार्रवाई की और आरोपी को जेल भेजा गया।

जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में अपने असली नाम से आवेदन किया। लिखित और शारीरिक परीक्षाएं पास कर उसने नियुक्ति पत्र भी हासिल कर लिया। लेकिन पुलिस की गोपनीय जांच में पुरानी करतूतें सामने आ गईं। पुलिस वैरीफिकेशन में सच्चाई उजागर होते ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और जांच तेज़ कर दी गई है।

ये भी पढ़ें Prayagraj: भीषण गर्मी में जल संकट गहराया, कौड़िहार बाजार की जनता बेहाल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया