एटा में महिला की बहादुरी से टली लूट की वारदात, बदमाश खाली हाथ फरार।

एटा में महिला की बहादुरी से टली लूट की वारदात, बदमाश खाली हाथ फरार।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के जैथरा कस्बे में एक महिला की सूझबूझ और बहादुरी के चलते लूट की वारदात नाकाम हो गई। देर रात घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। काफी देर तक चली छीना-झपटी के बाद आरोपी बिना बैग छीने मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बढ़ेयान निवासी अनीता देवी बुधवार रात अपने बेटे के साथ आगरा से दवा लेकर लौट रही थीं। जैथरा बस स्टैंड पर उतरने के बाद उनका बेटा मुख्य बाजार के रास्ते घर चला गया, जबकि अनीता देवी ने नेहरू नगर मार्ग से घर जाना शुरू किया। रात करीब 11 बजे जब वह 100 गज वाले तिराहे के पास पहुंचीं, तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और बैग छीनने का प्रयास करने लगे। महिला ने हिम्मत नहीं हारी और बैग को मजबूती से पकड़े रखा। विरोध के दौरान वह नाली में गिर गईं, लेकिन फिर भी बदमाशों के सामने झुकी नहीं। महिला के शोर मचाने पर आसपास लोगों के आने की आहट सुनकर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद महिला थाने पहुंचीं, लेकिन देर रात होने के कारण उन्हें सुबह आने के लिए कहा गया। बाद में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद कस्बे में महिला की बहादुरी की चर्चा बनी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित