जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश दिव्यांगजनों ने जिलाधिकारी महोदय का किया आभार प्रकट, कहा: आपने सम्मान से जीना सीखा दिया
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर 







दिनांक: 07 मई 2026 गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया। जनता दर्शन में निरंतर प्राप्त होने वाली शिकायतों, समस्याओं और निवेदनों के निस्तारण एवं निवारण के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा आवश्यक दिशा—निर्देशित दिए गये।जिलाधिकारी महोदय ने दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया, जनपद में दिव्यांगजनों का चिन्हिकरण किया जाएं और उन्हें पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई—वाईकिल सहित संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएं और उन्हें रोजगार के लिए भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएं। इस सम्बंध में यदि किसी विभाग द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है तो उसके लिए हमें अवगत कराएं जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा सैकड़ों दिव्यांगजनों की दिव्यांगता कार्ड, पेंशन, अन्तोदय कार्ड, आयुष्मान कार्ड के साथ—साथ आर्थिक सहायता, रोजगार सहित अन्य में सहायता प्रदान की गई। इसी क्रम में आज अनेकों दिव्यांगजन ने एकत्रित होकर दिव्यांगजनों ने जिलाधिकारी महोदय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपने हमें सम्मान के साथ जीना सिखाया है। आपके सहयोग और संवेदनशील पहल से हमारे जीवन में नया आत्मविश्वास आया है। जिलाधिकारी महोदय ने उन्हें आश्वस्त किया कि कोई समस्या हो तो आकर बतायें हम उसका निस्तारण करेंगें।जनता दर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, एडीएम जे श्रीमती अन्जुम बी. भी उपस्थित रहे।












