जनता समाधान शिविर बना भरोसे का मंच, मौके पर सुलझ रही जनसमस्याएं: सीईओ डॉ किरण।

जनता समाधान शिविर बना भरोसे का मंच, मौके पर सुलझ रही जनसमस्याएं: सीईओ डॉ किरण।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा

समाधान सिर्फ सुनवाई नहीं, कार्रवाई भी: डीएसपी सतीश वत्स जनता समाधान शिविर में प्रशासन का एक्शन मोड, कई शिकायतों का त्वरित निस्तारण: डीडीपीओ राजेश शर्मा

पानीपत, 29 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त मंच हैं। इन शिविरों के माध्यम से न केवल जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं, बल्कि मौके पर समाधान और ठोस कार्रवाई से प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है। गुरुवार को जिला सचिवालय में आयोजित जनता समाधान शिविर में 22 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर की अध्यक्षता सीईओ डॉ. किरण ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट व समयबद्ध दिशा-निर्देश जारी किए। शिविर में फैमिली आईडी में आय संशोधन, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, नगर निगम और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्धारित समय सीमा तय करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सीईओ डॉ. किरण ने कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से सुनना और उसका समाधान करना हमारी नैतिक व प्रशासनिक जिम्मेदारी है। शिविर में मौजूद पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स सिंह ने फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि जनता समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी फरियादी को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी विभागों को शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।शिविर में वार्ड नंबर 1 निवासी रामू, वीरमती और पूजा ने गली में घुटनों तक पानी जमा होने की समस्या से प्रशासन को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अलसेसा नामक व्यक्ति ने राशन कार्ड बनवाने का अनुरोध किया। वहीं यशपाल ने मॉडल टाउन क्षेत्र में डाकघर की खाली पड़ी जमीन का गलत उपयोग किए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। शिविर में फैमिली आईडी, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कई अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुईं। इस अवसर पर एसडीओ कृषि विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुधीर, पुलिस कंप्लेंड अधिकारी सुरेश, महेश त्यागी,संजीव शर्मा, जोगिंदर, रमेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित