थाना लोनी पुलिस द्वारा हत्या के प्रायस के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना लोनी पुलिस द्वारा हत्या के प्रायस के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 26.10.2025 को थाना लोनी पर वादी द्वारा तहरीर दी गई अभियुक्तगण 1. कमल धामा पुत्र ज्ञानचन्द निवासी बागराणंप लोनी गाजियाबाद मूल पता पावला जिला बागपत उम्र करीब 39 वर्ष 2. संदीप नागर पुत्र महेन्द्र निवासी बागरांणप थाना लोनी गाजियाबाद 3. कृष्ण भाटी पुत्र धुनी भाटी निवासी ग्राम चिरौडी थाना लोनी गाजियाबाद द्वारा वादी का रास्ता रोककर धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला करना जिससे वादी के काफी चोटें आना व धमकी देना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर तत्काल सुसंगत धारा-109 (1) /131/352/351(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात दिनांक 28.01.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त कमल धामा पुत्र ज्ञानचन्द निवासी बागराणंप लोनी गाजिया बाद मूल पता पावला जिला बागपत उम्र करीब 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पछताछ का विवरण-अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि हमारा वादी से किसी बात को लेकर झगडा हो गया था जिस कारण हमने वादी का रास्ता रोककर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया था जिससे वादी के चोट लग गयी थी और हम धमकी देकर मौके से भाग गये थे। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-कमल धामा पुत्र ज्ञानचन्द निवासी बागराणंप लोनी गाजियाबाद मूल पता पावला जिला बागपत उम्र करीब 39 वर्ष ।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग -अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोनी पर उपरोक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है।

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना लोनी पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें