उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनपद पहुंचकर महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामलों और महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए तथा पीड़ित महिलाओं को हर संभव न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर पूरी तरह गंभीर है।जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में महिलाएं खुलकर अपनी बात रखें और शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन एवं कानूनों का लाभ उठाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें