नरकीय कीचड़ में तब्दील हुई नहर पटरी, रामनगर मोहल्ले में फंसे लोग

नरकीय कीचड़ में तब्दील हुई नहर पटरी, रामनगर मोहल्ले में फंसे लोग

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत लखीमपुर: शहर के रामनगर मोहल्ला स्थित रग्घू मंदिर के निकट नहर पटरी (ज्ञान स्थली एकेडमी स्कूल के बगल वाली) बारिश के बाद पूरी तरह से कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। हालत यह है कि इस रास्ते से न तो कोई वाहन निकल सकता है और न ही पैदल चलना मुमकिन है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से ही मोहल्ले के लोग अपने घरों में कैद हैं। जो बाहर निकलने की कोशिश करता है, वह कीचड़ में सनकर ही वापस लौटता है। कई सालों से यह समस्या जस की तस बनी हुई है, लेकिन आज तक न तो प्रशासन ने और न ही नगरपालिका ने इस ओर ध्यान दिया।

लोगों का कहना है कि यह कोई गांव या पिछड़ा इलाका नहीं, बल्कि शहर का हिस्सा है, फिर भी यहां की हालत नारकीय बनी हुई है। हैरानी की बात तो यह है कि इसी क्षेत्र से कुछ ही कदमों की दूरी पर भाजपा जिला अध्यक्ष का निवास भी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द इस रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि बारिश के दिनों में उन्हें इस तरह की परेशानियों से जूझना न पड़े।

ये भी पढ़ें Etah: राजा का रामपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी, दिल्ली से लौटे परिवार को लगी भनक

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal