विकास के सुपथ पर ‘नए उत्तर प्रदेश’ का ‘नया अलीगढ़

विकास के सुपथ पर ‘नए उत्तर प्रदेश’ का ‘नया अलीगढ़

मंडल संवाददाता अमित चौहान: जनपद अलीगढ़ में आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ₹958 करोड़ की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम ‘नए उत्तर प्रदेश’ के ‘नए अलीगढ़’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और सहायता राशि का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान तक जनसुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

इस भव्य कार्यक्रम में अलीगढ़ के सांसद श्री सतीश गौतम, हाथरस के सांसद श्री अनूप प्रधान (भा.ज.पा.) तथा एटा के पूर्व सांसद श्री राजवीर सिंह ‘राजू भईया’ भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद अलीगढ़ को बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सशक्त बनाना है, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें प्रयागराज में बाढ़ का कहर, संगम नगरी जलमग्न

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal