Pratapgarh: पति-पत्नी के विवाद के बीच युवक की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

पति-पत्नी के विवाद के बीच युवक की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

संवाददाता शिवम् गुप्ता प्रतापगढ़। लालगंज के लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर कोठार मंगोले गांव में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान रवि यादव (25) पुत्र बलराम यादव के रूप में हुई है।

बताया गया कि रवि का बीते कुछ समय से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। शनिवार को पति-पत्नी प्रतापगढ़ कचहरी में मुकदमे के सिलसिले में पहुंचे थे, जहां से पत्नी अपने पिता के साथ मायके कोठार मंगोले लौट गई, जबकि रवि अकेले घर के लिए रवाना हुआ।

इसी बीच नेशनल हाईवे स्थित प्रतापगढ़-लालगंज रोड के बढ़नी मोड़ के पास वह अचेतावस्था में मिला। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे आनन-फानन में जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले को लेकर चर्चाएं हैं कि पति-पत्नी के बीच चले आ रहे विवाद से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष पर रवि को जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना की सूचना पर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें नाबालिग अपहरण कांड में नयागांव पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा