मेरा युवा भारत,गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन

मेरा युवा भारत,गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद दिनांक: 27 जनवरी 2026युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाव धान में देशभर के सभी राज्य राजधानियों एवं जिलों में 25 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के मध्य राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं एवं समाज में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मेरा युवा भारत, गाजियाबाद द्वारा राम चमेली चढ़ा विश्वास गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीतू चावला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “मेरा भारत, मेरा वोट (MY Bharat, MY Vote)” के संदेश के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।यह एक राष्ट्रीय स्तर की युवा जागरूकता एवं सहभागिता पहल है, जिसका विशेष फोकस प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं में जागरूक, नैतिक एवं सक्रिय मतदान व्यवहार को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का एक प्रमुख उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना, मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता विवरणों में सुधार हेतु प्रेरित करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करना रहा। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat) के उपनिदेशक श्री देवेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय की ओर से कार्यक्रम का संचालन समन्वयक श्रीमती गीतांजलि खुराना, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती पल्लवी शर्मा, ईएलसी प्रमुख श्रीमती अलका चौधरी एवं एनएसएस संयोजक श्रीमती अंजू सिंह द्वारा किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीतू चावला ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। जागरूक युवा मतदाता ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं। ”कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम बार मतदान करने वाली छात्राएँ रहीं। नंदिनी, अंशिका, कांशिका एवं सोफिया ने अपने प्रथम मतदान के अनुभव साझा करते हुए इसे गर्व, उत्साह एवं जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। इस अवसर पर माय भारत द्वारा पहली बार मतदाता बनने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने निर्भीक, निष्पक्ष एवं जागरूक मतदान की शपथ ली। कार्यक्रम के समापन पर “मेरा भारत, मेरा वोट” के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने पूरे महाविद्यालय परिसर को लोकतांत्रिक ऊर्जा से भर दिया।

प्रेषक देवेंद्र कुमार उपनिदेश मेरा युवा भारत गाजियाबाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित