परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनाधिकृत 50 बसों के विरुद्ध कड़ी प्रवर्तन कार्यवाही,डॉ० सिया राम वर्मा

परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनाधिकृत 50 बसों के विरुद्ध कड़ी प्रवर्तन कार्यवाही,डॉ० सिया राम वर्मा

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक 29 /1/ 2026 आम जनमानस से अपील, केवल अधिकृत एवं परमिट धारी वाहनों में ही यात्रा करें: डॉ० सिया राम वर्मा गाजियाबाद। मा० मुख्य मंत्री जी, उत्तर प्रदेश एवं मा० परिवहन मंत्री, उत्तर प्रदेश तथा परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा सड़कों पर सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमबद्ध परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरुद्ध सघन एवं कड़ी प्रवर्तन कार्यवाही की गयी।उक्त कार्यवाही डॉ० सिया राम वर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद के नेतृत्व में सम्भाग गाजियाबाद के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा की गयी। उक्त अभियान में बिना परमिट, बिना वैध दस्तावेज, ओवरलोडिंग, अनुचित स्थानों पर सवारी उतारने चढ़ाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित बसों की गहन जांच की गयी। इस अभियान में केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम एवं उ०प्र० मोटरयान कराधान अधिनियम के प्राविधानों का उल्लघंन करने वाली 50 बसों का चालान करते हुए 42 वाहनों को निरूद्ध (सीज) किया गया। उक्त कार्यवाही के फलस्वरूप प्रशमन शुल्क रू0 15 लाख आरोपित किया गया।
प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान निरूद्ध की गयी 29 बसो को मोरना बस डिपों एवं 13 बसों को कासना बस डिपों में खड़ा कराया गया है। इसी कम में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा बस चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं वैध प्रपत्रों के साथ ही वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि अनाधिकृत बसों का संचालन न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिये खतरा है, बल्कि वैध रूप से संचालित परिवहन सेवाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसे वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।डॉ० सिया राम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद द्वारा आम जनमानस से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं परमिट धारी वाहनों में ही यात्रा करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना विभाग को उपलब्ध करायें, जिससे सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।उक्त अभियान में डॉ० उदित नारायण एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतमबुद्धनगर द्वारा 10, श्री राजेश मोहन यात्री / मालकर अधिकारी द्वारा 09, श्री अभिषेक कनौजिया एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतमबुद्धनगर द्वारा 07, श्री नन्द कुमार एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतमबुद्धनगर द्वारा 06, श्री के०जी० संजय यात्री / मालकर अधिकारी द्वारा 06, श्री अमित राजन राय एआरटीओ (प्रवर्तन) गाजियाबाद द्वारा 03, श्री विकास अस्थाना यात्री / मालकर अधिकारी, बुलन्दशहर 03, श्री मनोज कुमार मिश्रा आरटीओ (प्रवर्तन) गाजियाबाद द्वारा 02 एवं श्रीमती नीतू शर्मा एआरटीओ (प्रवर्तन) बुलन्दशहर द्वारा 02 इस प्रकार कुल 50 बसों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal