नगर निगम की लापरवाही से हादसे का खतरा, शिव-शक्ति मंदिर परिसर में खतरनाक पेड़ बने मुसीबत

नगर निगम की लापरवाही से हादसे का खतरा, शिव-शक्ति मंदिर परिसर में खतरनाक पेड़ बने मुसीबत

संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद-एनसीआर के थाना कविनगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित बाग वाली कॉलोनी में स्थित शिव-शक्ति मंदिर परिसर में लगे पीपल और बरगद के पेड़ स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। इन पेड़ों की मोटी-मोटी शाखाएँ सड़क,बिजली की तारों और आसपास के मकानों तक फैल चुकी हैं।

जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, पूर्व में एक भारी शाखा टूटकर मंदिर की दीवार पर गिर चुकी है।

जिससे भवन को नुकसान पहुँचा था।इस संबंध में कई बार नगर निगम एवं संबंधित विभागों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि लोगों को अस्थायी रूप से रस्सियों से शाखाएँ बाँधनी पड़ी हैं।जो किसी भी प्रकार से सुरक्षित समाधान नहीं है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी की जान भी जा सकती है।

स्थानीय नागरिकों एवं शिव शक्ति सेवा समिति ने नगर निगम से मांग की है कि तुरंत पेड़ों की छंटाई/कटाई कराकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

एक तरफ तो मान्यवर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभाग की छवि सुधारने में लगे हुए हैं।वहीं विभाग अपनी छवि खुद ही खराब कर रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही प्रशासन जागेगा? सवाल तो बनता है हमारा जवाब भी देना होगा अधिकारियों को??

ये भी पढ़ें परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनाधिकृत 50 बसों के विरुद्ध कड़ी प्रवर्तन कार्यवाही,डॉ० सिया राम वर्मा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया