अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में औद्योगिक आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,गौतमबुद्धनगर 14 अक्टूबर, 2026 जनपद में औद्योगिक आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा प्रबंधन की तैयारियों, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने से संबंधित विषयों पर समीक्षा की गई।
बैठक में एनडीआरएफ के सम्बंधित अधिकारी द्वारा औद्योगिक आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों, आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना, मॉक ड्रिल के महत्व तथा विभिन्न संबंधित विभागों की भूमिका एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखने के संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को अवगत कराया गया
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी-अपनी कार्ययोजना एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में संभावित आपात स्थितियों के प्रति सतर्कता बनाए रखने, त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारियों का नियमित परीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि आवश्यकतानुसार मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करते हुए एम्बुलेंस, दवाओं एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी, जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कवरेज कैमरामैन अमित सूर्यवंशी एनसीआर गौतमबुद्धनगर।











