जिलाधिकारी के निर्देशन में 400 आवासों का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देशन में 400 आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर की गई कांशीराम आवास योजना में सत्यापन के दौरान 6 अपात्र लाभार्थियों के आवंटन निरस्त

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और आवासों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए सत्यापन अभियान जारी रहेगा:जिलाधिकारी के निर्देशन में 400 आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर की गई जांच, सत्यापन प्रक्रिया जारी,गाजियाबाद जनपद गाजियाबाद में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ज्योति मौर्या के नेतृत्व में कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत आवंटित आवासों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

जनसुनवाई के दौरान योजना से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ अपात्र लोगों को आवास आवंटित किए गए हैं, कुछ लाभार्थी आवास बेचकर चले गए हैं, कुछ ने आवासों में किरायेदार रखे हुए हैं तथा कई आवासों में कोई निवास नहीं कर रहा है और वे लंबे समय से बंद पड़े हैं।प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर आवासों का स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन कराया गया। इस दौरान जांच के लिए कुल 400 आवास चिह्नित किए गए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं अभिलेखों की जांच करते हुए आवासों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जा रहा है।जांच के प्रथम चरण में अनियमितताएं पाए जाने पर 11 लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए। वहीं, जांच में 6 लाभार्थियों के अपात्र पाए जाने पर उनके आवास आवंटन निरस्त कर दिए गए।

सत्यापन की कार्रवाई का उद्देश्य योजना के अंतर्गत आवंटित आवासों का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना तथा अपात्र व्यक्तियों द्वारा आवासों के अनुचित उपयोग पर रोक लगाना है।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों को मिल सके।

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal