पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को बरेली पुलिस लाइन्स मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका सजीव प्रसारण पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर स्थित पुलिस लाइन्स में किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर श्रीमती मेधा रूपम व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही । इस अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 203 ग्राम प्रहरियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री के संबोधन को देखा एवं सुना।

ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। स्थानीय स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना उपलब्ध कराने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, सामाजिक समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ग्रामीण समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में ग्राम प्रहरी सदैव सक्रिय भूमिका निभाते हैं, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होता है।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा कार्यक्रम में पुलिस सहयोग, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके दायित्वों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। ग्राम प्रहरियों द्वारा समय-समय पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण में दिए जा रहे सहयोग की प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों ने भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस का पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के उपरांत पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने उपस्थित ग्राम प्रहरियों को संबोधित करते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण नागरिकों तक पहुँचाने में सक्रिय सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उपस्थित 203 ग्राम प्रहरियों को धोती, साफा एवं अन्य सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया

साथ ही उनके लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण, रक्तचाप (बी.पी.) परीक्षण, रक्त शर्करा (शुगर) परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई तथा उनके स्वास्थ्य के अनुरूप आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त (पुलिस लाइन्स) श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती शैव्या गोयल तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं विशिष्ठ जन उपस्थित रहे। कैमरामैन अमित सूर्यवंशी एनसीआर,पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal