पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के 170 ग्राम प्रहरी बन्धुओं को सम्मानित

पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के 170 ग्राम प्रहरी बन्धुओं को सम्मानित करते हुए ,माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 68,000 ग्राम प्रहरियों को पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

आज दिनांक 13.10.2026 मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों को पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में उनके सराहनीय योगदान हेतु सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पुलिस लाइन्स गाज़ियाबाद परेड ग्राउंड में देखा गया।

इसी क्रम में पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद महोदय द्वारा कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ग्राम प्रहरियों को पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कमिश्नरेट गाजियाबाद के 170 ग्राम प्रहरी बन्धुओं को सम्मानित करते हुए उन्हे टॉर्च, लाठी, टिफिन, सिटी डोरी एवं बैग प्रदान किये गये।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त लाइन्स एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए सुरक्षित समाज, सशक्त गाँव और अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका को सराहा गया।

ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाले इन प्रहरी बंधुओं का समर्पण और निष्ठा अभिनंदनीय है। ग्राम प्रहरियों के सहयोग से पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा का वातावरण स्थापित करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है।ग्राम प्रहरी समाज के प्रहरी हैं, जिनकी सतर्कता और सक्रियता से गाँवों में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण निर्मित होता है।

यह सम्मान समारोह ग्राम प्रहरियों के मनोबल को और अधिक ऊँचा करने तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में प्रेरणा हेतु एक पहल है।ग्राम प्रहरियों का यह सम्मान सुरक्षित समाज और अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश की दिशा में एक सशक्त कदम है।

प्रहरी बन्धुओं का सम्मान एवं उत्साहवर्धन ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा पुलिस जन सहयोग की भावना को मजबूत बनाएगा।

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया