कानपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत: कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एमएफ कॉलोनी से दो सवारियों को लेकर निकला एक ई-रिक्शा जैसे ही सड़क पर पहुंचा, पीछे से आ रही तेज़ रफ्तार काले रंग की कार ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
कार ने ई-रिक्शा चालक को कुचलते हुए फरार हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस अब फरार कार की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कार का नंबर कैद हो गया है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है।
ये भी पढ़ें बंबे में डूबी तीन साल की मासूम, अगले दिन मिला शव – गांव में मातम का माहौल












