जनपद में कहीं ही सरकारी भूमि पर ना हो अवैध कब्जा, आरोपियों के विरूद्ध की जाएं सख्त कार्रवाई : जनता दर्शन में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़

जनपद में कहीं ही सरकारी भूमि पर ना हो अवैध कब्जा, आरोपियों के विरूद्ध की जाएं सख्त कार्रवाई : जनता दर्शन में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक: 29/01/2026जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याऐं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के आदेश गाजियाबाद।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा की जा रही जनसुनवाई में प्रार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, पशु पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था अथवा नहीं। उन्होने सभी प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जायेगा । जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आयी शिकायतों को शत—प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं।उन्होने कहा कि स्थलीय निरीक्षण योग्य शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं, इसके साथ ही सभी शिकायतों के निस्तारण उपरान्त शिकायतकर्ता से उसका फीडबैक लेना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव तत्पर रहें।जनता दौरान के दौरान लोनी में सरकारी भूमि(गौशाला, मीरपुर हिन्दू) पर अवैध कब्जा सहित अन्य क्षेत्रों में भी अवैध कब्जा करने वालों के द्वारा सरकारी भूमि का दुरूपयोग करने के मामले संज्ञान में आएं। जिलाधिकारी महोदय ने एसडीएम लोनी को उक्त कब्जा करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में कहीं भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। जहां भी ऐसा मामला संज्ञान में आता है तो उक्त के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी महादेय ने जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दर्शन के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि आपकी भी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा सकते हैं, इस बात का ध्यान रखे कि सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं। यदि समाधान नहीं हो रहा है तो जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दर्शन में आएं। जनसुनवाई के दौरान एडीएम ई ज्योति मौर्या, एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, जिला सूचना अधिकारी श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें