कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में ‘बल्वा ड्रिल’ का कराया गया अभ्यास।

कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में ‘बल्वा ड्रिल’ का कराया गया अभ्यास।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

आगामी समय में कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति एवं दंगा/उपद्रव जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में ‘बल्वा ड्रिल’ (Anti-Riot Drill) का वृहद अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय सहित जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। अभ्यास सत्र के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन से संबंधित आवश्यक सामरिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान दंगा निरोधी उपकरणों जैसे रबर बुलेट गन, अश्रु गैस गन (Tear Gas Gun), लाठी, हेलमेट एवं बॉडी प्रोटेक्टर आदि के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन की जानकारी दी गई। साथ ही उपद्रवी भीड़ को नियंत्रित करने हेतु विभिन्न फॉर्मेशन (व्यूह रचना), न्यूनतम बल प्रयोग, चेतावनी प्रक्रिया एवं अश्रु गैस के प्रयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी विषम परिस्थिति में धैर्य, संयम एवं त्वरित निर्णय क्षमता के साथ कार्य करना पुलिस का प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने दंगा नियंत्रण उपकरणों के नियमित रखरखाव एवं उनकी कार्यक्षमता की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उक्त अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु प्रशिक्षित एवं सतर्क बनाए रखना है, जिससे जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित