Pratapgarh: युवक द्वारा अपना पैसा मांगने पर ,दबंग व्यक्तियों ने की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

भूसा बनाने गए युवक द्वारा अपना पैसा मांगने पर ,दबंग व्यक्तियों ने की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत सराय हरिनारायण निवासी नीरज पटेल द्वारा अपने कटाई व भूसा बनवाई का पैसा मांगने पर दबंग व्यक्तियों ने युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने धमकी दी युवक द्वारा शोर मचाने पर पास के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी,दबंग व्यक्ति पुलिस को आता देख वहां से भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि दिनांक 21/04/2025 को नीरज पटेल जोकि ग्राम सराय हरिनारायण का रहने वाला युवक है बीती रात मिश्रपुर मुश्तर्का में भूसा बनाने के लिए गया हुआ था काफी रात होने के उपरांत युवक भूसा बनाकर अपना पैसा मांगने लगा तो मिश्रपुर मुश्तर्का के दबंग व्यक्तियों आशीष मिश्रा उर्फ सोनू, चंदिका, अंकुश, शिव शंकर सिंह उर्फ गोहराऊ आदि अज्ञात व्यक्तियों ने युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने लगे, युवक का मोबाइल और पैसा छीनने का प्रयास करने लगे तथा युवक को जान से मारने की धमकी दी।

इसके अलावा आपको बताते चलें कि युवक द्वारा शोर मचाने पर पास के लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटनास्थल की सूचना दी पुलिस को आता देख दबंग व्यक्ति वहां से भाग निकले।Pratapgarh: युवक द्वारा अपना पैसा मांगने पर ,दबंग व्यक्तियों ने की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

इसके साथ ही युवक ने थाना मांधाता कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा एवं न्याय की मांग की। आपको बताते चलें कि पुलिस प्रशासन ने युवक को सांत्वना देकर घर भेज दिया।

ये भी पढ़ें एटा: महिला के उत्पीड़न से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें