CG: पृथ्वी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

पृथ्वी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

CG. बेमेतरा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार तथा अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन पर व निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के निर्देशन पर ग्राम मऊ, मल्दा, केशला, नांदघाट में 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को पृथ्वी की सुन्दरता बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने हेतु प्रोत्साहित किया। अपने जीवन में प्रकृति से अनुकूल सीखें, अपनी आदतों में थोड़ा सा बदलाव करके हम प्रकृति को अनुकूल बना सकते है। पृथ्वी दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब हम पृथ्वी को अपना घर समझकर उसे संवारने का प्रयत्न करेंगे। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम हरियाली को बचाए तभी ओजोन परत को सुरक्षित रखा जा सकता है, प्रकृति को बचाने का अर्थ है स्वंय को बचाना।

उक्त दिवस पर पौधारोपण किया गया तथा लोगों से आग्रह किया कि अपने जन्म दिवस पर पेड़ पौधे लगाएं एवं अपने मित्रजनों को उपहार स्वरूप पौधे देने का प्रचलन शुरू किया जाना चाहिए। हमें जल संरक्षण करने हेतु अपने आस-पास के जल संसाधनों के समीप जल संग्रहण करने की व्यवस्था (सोख्ता) बनाना चाहिए, वॉटर हार्वेस्टिंग करनी चाहिए, जिससे भविष्य में जल संकट की समस्या नहीं होगी। वायुमंडल को सुरक्षित रखने के लिए वायु प्रदूषण पर नियंत्रण अतिआवश्यक है।

इसके साथ ही नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित कानूनी नियमों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान किया गया। उक्त दिवस पर तालुका विधिक सेवा समिति साजा के ग्राम अकलवारा में पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: युवक द्वारा अपना पैसा मांगने पर ,दबंग व्यक्तियों ने की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें